हमीरपुर। बीती रात मंगलवार को झाड़ फूंक करने आए तांत्रिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर तांत्रिक के परिजनों ने गहरौली गांव पहुंचकर घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस ने सव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है गहरौली निवासी राहुल पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि वह चरखारी थाना के रिवई गांव निवासी तांत्रिक गयाप्रसाद 44 वर्ष पुत्र होरीलाल श्रीवास मंगलवार शाम को उसकी फोन पर बात हुई थी। उसके बाद तांत्रिक गयाप्रसाद मंगलवार रात्रि 8 बजे के लगभग उसके घर पहुंचा। उस समय वह नशे की हालत में था। कहा कि खाना-पीना खाकर बिजली न होने के कारण हम दोनों लोग घर की छत पर सोने चले गए। रात्रि 11 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी होने लगी जिसके चलते सीढिओ से उतरते समय तांत्रिक गयाप्रसाद सीढियौं से गिर गया। जिससे उसको चोट आ गई, लेकिन वह होश में रहा। और उसने नीचे लिटा देने की बात कही। जिस पर राहुल ने उसे घर के नीचे गैलरी में लिटा दिया। और सुबह 4: बजे देखा कि तांत्रिक की मौत हो गई। जिसकी सूचना राहुल ने सुबह रिवई में किसी व्यक्ति द्वारा तांत्रिक के घर पर पहुंचाई। सूचना पर तांत्रिक के बड़े भाई देवीचरण परिजनों के साथ गहरौली पहुंच गए। और राहुल के घर में भाई की मृत्यु मामले को संदिग्ध देखते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने मृतक गयाप्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर संतोष ने देखते ही गयाप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। डॉ संतोष राजपूत ने बताया कि मृतक के नाक और कान से ब्लीडिंग हुई है। अनुमानित अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत हुई है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई देवीचरण ने बताया कि कई महीनो से राहुल और गयाप्रसाद एक दूसरे के घर आना जाना था। कहा कि घटना पूर्ण रूप से संदिग्ध है। और छोटे भाई गयाप्रसाद के साथ कोई अनहोनी हुई है। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की लिखित तहरीर थाने में दी गई है। मृतक गयाप्रसाद अपने पीछे 5 वर्षीय बेटे और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के पास ढाई बीघा गए जमीन है। खेती किसानी करके भरण पोषण करता था। वहीं साथ में आए मृतक की बहनोई देवी दिन ने बताया कि झाड़-फूंक के साथ-साथ भूत प्रेत बाधा दूर करना धन खुदाई की जानकारी देना आदि उसकी तंत्र विद्या में शामिल था।। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।
