Spread the love

हमीरपुर। शनिवार को थाना सुमेरपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान थाना क्षेत्र से आए शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों, विशेषकर भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों एवं अन्य जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर थाना सुमेरपुर के प्रभारी निरीक्षक सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *