Spread the love

मुस्करा हमीरपुर | योगी सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ चल रहा ‘बाबा जी का बुलडोजर’ अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला हमीरपुर जिले के मुस्करा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बसवारी गांव का है, जहां प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया गांव की मुख्य सड़क और जल निकासी के मुख्य स्रोत नाले को बाधित कर किए गए इस अतिक्रमण पर शनिवार को प्रशासन का डंडा चला काफी समय से गांव की सार्वजनिक जमीनों और रास्तों पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध ढांचों को ढहा दिया बसवारी गांव की मुख्य मैन सड़क पर कुलदीप पुत्र अशोक कुमार राजपूत द्वारा किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया जल निकासी को बाधित कर रहे नाले के ऊपर राजेंद्र पुत्र गोली द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर भी बुलडोजर चलाकर उसे साफ कराया गया अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या हंगामे से निपटने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर भारी संख्या में सब इंस्पेक्टर शिवब्रत ओझा पूरी पुलिस बल के साथ तैनात रहे प्रशासन की मुस्तैदी के आगे अतिक्रमणकारियों की एक न चली इस पूरी अतिक्रमण हटाओ मुहिम का नेतृत्व खुद नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा ने किया जिसमें बताया कि दो ग्रामीणों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों लोगों का अवैध निर्माण हटाया गया जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल कारेलाल और अधिकारियों की देखरेख में नाप-जोख कर सार्वजनिक रास्तों को पूरी तरह से खाली कराया गया।
प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है |

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *