Spread the love

हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को हमीरपुर जिला कार्यालय में बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सपाईयों ने केक काटकर अपने नेता की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीस खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा आगामी चुनौतियों को देखते हुए हमें जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत और धारदार बनाना होगा। हर एक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाना है
वहीं मुस्करा ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह यादव ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जब हमारा संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा, तभी हम जन-आकांक्षाओं पर खरे उतर सकेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए काम करना होगा इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी राम प्रकाश प्रजापति, महिला सभा की अध्यक्ष माया वाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसिंह पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक करण सिंह परिहार, युगांक मिश्रा, लाल प्रधान और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पुष्पेंद्र द्विवेदी सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *