राठ (हमीरपुर)। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में लायन्स क्लब राठ विराट द्वारा नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन क्लब की अध्यक्ष सुधा बुधौलिया के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में डॉ महेन्द्रनाथ पस्तोर, डॉ रविन्द्र मिश्रा, डॉ संजय सिंह, डॉ हरीओम नगायच, डॉ संदीप अग्रवाल तथा डॉ नितिन गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति निष्ठा से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टरों की सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रही हैं और उनका सम्मान समाज का दायित्व है। इस मौके पर क्लब के सचिव सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, प्रशान्त अग्रवाल, कमलेन्द्र मिश्रा, सुरेश महेश्वरी, अवधेश पाठक, राजनारायण गोस्वामी, पंकज अग्रवाल, मनोज बुधौलिया, भरत चौरसिया, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
