Spread the love

मौदहा हमीरपुर।बिहार में हुए भरत तिवारी फेंक इण्काऊंटर को लेकर बुण्देलखण्ड नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष विनय तिवारी ने पैदल मार्च कर रास्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा जिसमें मामले की सीबीआई जांच, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई है।एक पखवाडे पहले हुए भरत तिवारी फेक इंकाउंटर का विरोध पूरे देश में हो रहा है जिसके चलते सोमवार को कस्बे में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर शहीद स्मारक से तहसील तक पैदल मार्च किया और भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने की हुंकार भरी।
बीते एक पखवाडे पहले बिहार की सम्राट सरकार की पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फेंक इंकाउंटर दिखाते हुए हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर पूरे देश में उबाल है और जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं उसी सिलसिले में सोमवार को एडवोकेट विनय तिवारी की अगुवाई में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत युवाओं ने कस्बे के गुडाही बाजार स्थित शहीद स्मारक से तहसील तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन कर भरत तिवारी के हत्यारों पर कठोर कार्यवाही करते हुए भरत तिवारी की आत्मा की शांति और इंसाफ दिलाने की मांग की। बताते चलें कि, बीते कुछ सालों में देश के अलग अलग राज्यों में इण्काउंटर और हाफ इण्काउंटर का दौर शुरू हो गया है जिसको लेकर जहाँ आमजन में आक्रोश है तो वहीं विपक्ष भी सरकारों को घेरने का काम कर रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *