Spread the love

मौदहा हमीरपुर। बीते दो दिन से एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे कुछ दवाएं और रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज जलते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि, वायरल वीडियो मौदहा ब्लॉक संसाधनों केंद्र परिसर में स्थित आंगनवाड़ी कार्यालय का है। हालांकि हमारे द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है। लेकिन सबसे बडी बात यह है कि, इस बडे मामले में अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने न तो कोई जवाब दिया है और न ही कोई कार्यवाही की है। जिससे प्रतीत होता है कि, कार्यालय द्वारा किसी बडे मामले को हमेशा के लिए अग्नि के हवाले कर दिया गया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *