Spread the love

मौदहा हमीरपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शनिवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कस्बा क्षेत्र के दुर्गापुरी बड़ा चौराहा स्थित बीएसएनएल टावर के पास अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार हादसे में बाइक सवार जगदीश उर्फ बाबू 40 वर्षीय पुत्र बलवीर निवासी कबरई महेवा, जनपद महोबा तथा राहुल 25 वर्षीय पुत्र जयराम निवासी कबरई महेवा, जनपद महोबा घायल हो गए थे। सीएचसी मौदहा में चिकित्सकों ने जगदीश उर्फ बाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय हमीरपुर भेजा गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौदहा पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *