Spread the love

राठ हमीरपुर – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को जनपद हमीरपुर के राठ कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में ₹636.82 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं लाभ भी वितरित करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के तहत 34 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी लागत ₹225.08 करोड़ है, जबकि 41 नई परियोजनाओं का शिलान्यास ₹411.73 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस प्रकार कुल 75 विकास परियोजनाओं पर ₹636.82 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 45 परियोजनाओं पर ₹284.46 करोड़ तथा राठ विधानसभा क्षेत्र में 30 परियोजनाओं पर ₹352.35 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति एवं पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने तथा वैध परिचय-पत्र साथ रखने की अपील की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *