हमीरपुर | जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव मे शुक्रवार को युवक के पैर मे गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पंहुचा कर जिसका इलाज जारी है। करियारी गांव निवासी अर्जुन 36 पुत्र मुरलीधर ने बताया की जमीन को लेकर परिवार के चाचा से पुरानी रंजिस थी। शुक्रवार को इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई ने तमंचा निकाल लिया और अर्जुन पर फायर झोंक दिया जिसके पैर मे गोली लग गई जिससे युवक वही लहू लुहान होकर गिर गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मोके पर पहुंची जरिया पुलिस ने घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला मे भर्ती कराया औपचारिक इलाज के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र मे तैनात डॉ प्रेम मिश्रा ने बताया की मामला संदिग्ध है गोली नजदीक से चली प्रतीत होती है। वही सीओ सरीला शाहरुख़ खान ने बताया की युवक की हालत ठीक है तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
