Spread the love

राठ (हमीरपुर) | आज वन विभाग ने राठ व गोहाण्ड विकासखंड के सभागार हाल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सचिवों, रोजगार सेवकों व ग्रामीणों की बैठक कर उन्हें वृक्षारोपण से होने वाले फायदाओं से अवगत कराया। इस दौरान विभाग ने प्रत्येक व्यक्ति से पांच पांच पौधों को लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की।
वन विभाग के राठ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ों को लगाने से जहां एक और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है। वही लोगों इनसे जीवन दायिनी ऑक्सीजन हवा, औषधि व फल प्राप्त होते है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पांच पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को हमेशा तालाब, नदी, पोखर के किनारे ही करना चाहिए। ताकि पौधों को समय से पानी उपलब्ध हो सके।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी राठ मनोज कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी गोहाण्ड विनोद कुमार पाण्डे सहित एडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, सचिव,रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहित समूह की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *