Spread the love

हमीरपुर | जिले में एक बार फिर कुख्यात ‘बिच्छू गैंग’ का खौफनाक आतंक देखने को मिला है इस बार इस दुस्साहसी गैंग ने आस्था के केंद्र पर हमला बोलते हुए श्री विष्णु महायज्ञ में जमकर विघ्न डाला। मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव का है, जहाँ यज्ञ के दौरान अवैध असलहों के बल पर इस गैंग ने न सिर्फ उत्पात मचाया, बल्कि पुलिस प्रशासन की लचर कार्रवाई के चलते पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है मिली जानकारी के अनुसार, खड़ेही लोधन गांव में भव्य श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान बिच्छू गैंग के करीब आधा दर्जन नकाबपोश और दबंग सदस्य हाथों में अवैध असलहे लहराते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच गए असलहे के दम पर इन बदमाशों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कमेटी के लोगों में दहशत फैला दी और जमकर हंगामा काटा हालांकि, ग्रामीणों और यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने अपनी जान पर खेलकर हिम्मत दिखाई और मौके से गैंग के दो गुर्गों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इस गंभीर मामले को हल्के में लिया पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों में से केवल एक पर अवैध असलहे की धारा लगाकर जेल भेजा, जबकि दूसरे आरोपी का बेहद मामूली धाराओं में चालान कर छोड़ दिया पुलिस की इसी ढीली कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि जमानत पर बाहर आते ही आरोपी ने कानून को ठेंगा दिखा दिया। उसने बीती रात फिर से आधा दर्जन बदमाशों के साथ मिलकर गांव पर धावा बोल दिया इस दौरान गैंग के गुर्गों ने एक स्थानीय युवक की कनपटी पर कट्टा (अवैध असलहा) सटाकर उसे सरेआम जान से मारने की धमकी दी, जिससे गांव में भगदड़ मच गई पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज और डरे हुए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए बीती आधी रात को ग्रामीणों ने मुस्करा थाने पर धावा बोल दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्रामीणों का साफ कहना था कि पुलिस की शह के कारण ही बिच्छू गैंग के हौसले बुलंद हैं थाने पर बढ़ते बवाल और हंगामे की सूचना मिलते ही आधी रात के बाद राठ क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बिच्छू गैंग के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई (गैंगस्टर एक्ट) करने का ठोस आश्वासन दिया सीओ राजीव प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि गांव में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में विघ्न डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यज्ञ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के महायज्ञ में शामिल हो सकें।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *