Spread the love

राठ (हमीरपुर)। अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने तहसील क्षेत्र के ग्राम ओड़ेरा निवासी ओमप्रकाश लोधी को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। जारी मनोनयन पत्र में जिलाध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने कहा कि ओमप्रकाश लोधी की संगठनात्मक क्षमता, कार्यकुशलता एवं समाज के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओमप्रकाश लोधी अपनी प्रतिभा और अनुभव का उपयोग संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा उसकी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखते हुए वह संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे तथा नियमित बैठकों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। मनोनीत किए जाने पर ओमप्रकाश लोधी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और समाजहित में संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *