राठ (हमीरपुर)। नगर के मोहल्ला सिकंदरपुरा में मासूम बच्चों ने इस भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए अपने जेब खर्च से पैसे बचा शरबत बनाकर पिलाया। शरबत पी लोगों ने मासूमों को ढेरों आशीर्वाद दिये।
आज नगर के मोहल्ला सिकंदरपुरा चरखारी रोड पर स्थित माहेश्वरी माता मंदिर के समीप गौतम, सिद्धार्थ, यूबी, कान्हा,रामजी व अभिषेक ने अपने जेब खर्च में मिले पैसों को बचाकर लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए ठंडई पिलाने का विचार बनाया और एक तखत पर ठंडे पानी की टंकी में शरबत घोलकर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं व राहगीरों को शरबत पिलाया। मासूमों की यह नेकदिली देख लोगों ने उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिये।
