मौदहा हमीरपुर। इस समय कस्बा सहित समूचा क्षेत्र भीषण गर्मी से झुलस रहा है और दोपहर में बाजारों में अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता है। ऐसे में राहगीरों को राहत दिलाने के उद्देश्य से वन विभाग और तहरीर ए इंसानियत हिन्द सोसाइटी की ओर से राहगीरों को शीतल पेय वितरण किया गया।
मई के महीने की शुरुआत से ही क्षेत्र में आग बरसने लगी थी और दिन ब दिन चढता पारा 45°cको भी पार कर गया था जिसके चलते दैनिक तापांतर भी कम रह रहा है। ऐसे में दिन में बाजारों में अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता है। ऐसी भयावह स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के सहयोग से राहगीरों को शर्बत वितरण करने की जो मुहिम चलाई उसका असर देखने को मिल रहा है उसी सिलसिले में शनिवार को वनक्षेत्राधिकारी ने वन विभाग की टीम के साथ शर्बत वितरण किया तो वहीँ कस्बे की एनजीओ तहरीक ए इंसानियत हिन्द की ओर से भी राहगीरों को शीतल पेय वितरण किया गया।
