Spread the love

कुरारा हमीरपुर। विकास खंड क्षेत्र के बेरी गांव स्थित मां आदिभवानी मंदिर प्रांगण में चल रही सतचण्डी महायज्ञ का पूर्णआहूति के 18 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। महायज्ञ समापन पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विधि-विधान से यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। महायज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया। तदोपरांत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन शुभारंभ किया गया तथा समापन अवसर पर महा प्रसाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वही सामूहिक कन्या विवाह में 18 कन्याओं एक दूसरे को वरमाला पहनाई इस दौरान नव जोड़ों के साथ-साथ परिजन के भी चेहरे पर खुशी नजर आए। जिसमे अमन कुमार कानपुर ने अमृता सिमरा को जयमाल पहनाई इसी प्रकार नीरज कुर्था कानपुर ने आकांक्षा इंद्रपुरी, नरेश कुलपहाड़ ने पूजा डामर, रायबहादुर नरी बांदा ने आकांक्षा सादतपुर रोगी, कमलेश लोदीपुर ने सीता सरीला, सुनील सैरी ने अन्नू बिहार, चंद्रशेखर शेखर परासन ने रीता डामर, सचिन बिजीपुर कालपी ने नेहा चकोठी, महेश ग्योडी ने सपना कुलकवा महोबा, तथा मीरा संग महेंद्र, प्रमोद संग सुंता, रोविन संग अंजली, राजेश संग खुशबू, प्रदीप संग पूनम, सचिन संग नेहा, अजय कुमार संग पार्वती, रोहित संग साधना को वरमाला पहनाया एक दूजे के साथ जीने मरने की कसम खाई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *