Spread the love

हमीरपुर – राठ तहसील क्षेत्र के जराखर गांव स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एस्ट्रोनॉमी एवं सोशल साइंस लैब का शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान कमलेश राजपूत ने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया। आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित इस लैब के माध्यम से छात्र-छात्राएं अब विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई को व्यवहारिक रूप से समझ सकेंगे।विद्यालय के शिक्षक असलम इकराम ने बताया कि लैब में सौरमंडल, तारामंडल, विभिन्न ग्रहों, भूगोल एवं विज्ञान से संबंधित मॉडल और प्रोजेक्ट वर्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा टेलीस्कोप, 3डी प्रिंटर और प्रोजेक्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं। इन उपकरणों की मदद से बच्चे स्वयं नए-नए मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार कर सकेंगे, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।प्रधानाध्यापक रवि कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज कुमार लाक्षाकार ने किया। इस अवसर पर बच्चों को आइसक्रीम वितरित की गई।कार्यक्रम में शैल कुमारी, मंजूलता द्विवेदी, अनीता वर्मा, सबीना मंसूरी, सुनील कुमार, योगेंद्र सिंह और ओमप्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *