बिवांर(हमीरपुर) | क्षेत्र के ग्राम लोदीपुर निवादा स्थित सुप्रसिद्ध कल्प वृक्ष परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास निशा मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का वर्णन करते हुए ‘गोवर्धन पूजा’ का प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए।कथा व्यास निशा शुक्ला ने प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब इंद्र के अहंकार के कारण ब्रज पर भारी वर्षा हुई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति से जुड़ने और गौ सेवा का संदेश देती है।कथा के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए और प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा वातावरण ‘गिरिराज धरण की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्याक्रम का आयोजन स्वामी भुजानंद महाराज की प्रेरणा से मुख्य रूप से शिवनारायण सिंह ,जीतेन्द्र सिंह चंदेल ,कामोद सिंह परिहार ,ओमेंद्र सिंह चंदेल द्वारा सभी ग्रामीणों से सहयोग से कराया जा रहा है।
