Spread the love

हमीरपुर – बिवांर कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले में रविवार समय करीब 10:45 बजे रात को एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही घर के सामान में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर फोल्डिंग चारपाई, गद्दे, पंखा, कपड़े, बेड, बिस्तर, रजाई और अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम निवासी मोहन पुत्र रामफल वर्मा ने घर के सामान को बरामदे में एकत्र कर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद वह ई-रिक्शा से मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की पीआरवी-7520 टीम और थाना बिवांर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीआरवी पर तैनात अभिनव कुमार सिंह तथा राजेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से नल और ड्रमों के पानी से आग पर काबू पाया। पुलिस की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। थाना बिवांर पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल रहा, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *