Spread the love

हमीरपुर | हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गांव में हुई शीला रानी की निर्मम हत्या को 6 महीने का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। स्थिति यह है कि हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन व सरकार से भरोसा डगमगाने लगा है।
​क्या है पूरा मामला
​बीते वर्ष 20 सितंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने बौखर निवासी शीला रानी पत्नी नंदराम की उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने न्याय के लिए थाने से लेकर जिला मुख्यालय और शासन तक के चक्कर लगाए, लेकिन नतीजा शून्य रहा। पुलिस की निष्क्रियता से तंग आकर पीड़ित परिवार भयवश गांव से पलायन करने को भी मजबूर हुआ है।
निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के वादे निकले खोखले
​सूत्रों के अनुसार घटना के बाद भाजपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील पाठक ने एक सप्ताह में खुलासे का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मामले की CBCID जांच कराने का वादा भी किया गया था। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी न तो जांच की दिशा बदली और न ही कोई गिरफ्तारी हुई।
आंदोलन की राह पर ग्रामीण
​पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली के खिलाफ सैकड़ों युवाओं और लोधी समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। महीनों पहले सेकड़ो लोगो ने जरिया स्टैंड से तहसील परिसर तक कैंडल मार्च निकालकर जल्द खुलासे की मांग की थी उपरांत इसके कोई समाधान नहीं हुआ। पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस, पुलिस अधिकक्षक, मुख्यमंत्री दरवार सहित विपक्ष के नेता अखिलेश तक से न्याय की गुहार लगाई पर नतीजा शून्य रहा। वही जरिया पुलिस आज भी जाँच कर कार्यवाही की बात करती है।
पुलिस, पुलिसकर्मी बेटी को नहीं दिला सकी न्याय
मृतक की बेटी एक पुलिसकर्मी है जो प्रशासन से आज भी अपनी मां के हत्यारे को खोजने के लिए दर दर की ठोकरे खा रही है। पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियो के चक्कर काट काटकर मायूस हो गई। लेकिन पुलिस अभि तक कोई नतीजे मे नहीं पहुंच पाई। बड़े सवाल क्या हमीरपुर पुलिस इतनी लाचार है कि हत्यारों का सुराग तक नहीं लगा पा रही। आखिर कब जागेगा प्रशासन, क्या बेटियों और माताओं की सुरक्षा सिर्फ सरकार का जुमला मात्र है।
क्षेत्र अधिकारी सरीला शाहरुख़ खान ने बताया की जाँच जारी है जल्द हत्या का खुलासा किया जायेगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *