Spread the love

हमीरपुर – सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित एनएच-34 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विपिन कुमार (22) पुत्र बाबू प्रजापति के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना यूनिलीवर गेट नंबर-3 के पास हुई। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद भी यातायात सामान्य रूप से संचालित रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *