Spread the love

सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कथित रूप से लकड़ी परिवहन को लेकर आपत्तिजनक अंदाज में बातें कही गई हैं। हालांकि, इस समाचार पत्र द्वारा वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जाती है जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लकड़ी के कारोबार को लेकर पहले से चर्चाएं होती रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने जांच प्रारंभ कर दी है क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमेरपुर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच वन दरोगा को सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वीडियो अपलोड करने वाले युवक से बातचीत में उसने बताया कि उसने विभिन्न स्थानों के कुछ वीडियो संकलित कर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड किए थे। युवक का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी भी प्रकार से कानून, वन विभाग अथवा प्रशासन को चुनौती देना या किसी अवैध गतिविधि को बढ़ावा देना नहीं था। उसने कहा कि यदि उसके वीडियो से किसी प्रकार की गलत धारणा बनी है तो वह खेद व्यक्त करता है। वन विभाग की ओर से उसे भविष्य में इस प्रकार की सामग्री पोस्ट करते समय सावधानी बरतने और ऐसे कृत्यों से बचने की हिदायत दी गई है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *