Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने और लाश गायब करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की मां ने पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
निवादा थाना बिवांर निवासी छाया देवी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री दीपिका की शादी चार साल पहले चन्दपुरवा निवासी जनार्दन पुत्र स्व. मुन्नू सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी। विदा के बाद से ही पति, सास, ननद और देवर दीपिका से अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये नगद और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री के साथ लगातार मारपीट और बेइज्जती की जाती थी। जिस पर वह कई बार ससुराल जाकर समझाने का प्रयास कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति नहीं हैं और आर्थिक स्थिति सही नहीं है, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
आरोप है कि 1 जून 2026 को ससुरालीजनो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दीपिका को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश गायब करने का प्रयास किया गया। पीड़िता की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *