Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर के हमीरपुर रोड स्थित लोधेश्वर धाम धर्मशाला में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के विधान सभा स्तर का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का पत्रक इत्यादि भेंट कर उन्हें घर-घर पहुंचाने की अपील की गयी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। जिनके कार्य व जनसंपर्क के दम पर आज उनकी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का मुकाम हासिल कर पाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संस्कारी व देवतुल्य है, जिसका सम्मान करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों के बीच पार्टी की अच्छी बनाता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ0अंबेश कुमारी, राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, भजापा जिला महामन्त्री नरवेंन्द्र सिंह, जिला मंत्री डॉ0 महेंद्र शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मुस्कुरा ब्लाक प्रमुख वीरनारायण दादी, राठ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी, सरीला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू राजपूत ने अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र गाँधी ने किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता (बंटी), जिला उपाध्यक्ष डॉ0 उमाकांत राजपूत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ0 आराधना राजपूत, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष करन राजपूत, अरुण राजपूत, अनिल राजपूत, अमरजीत अरोड़ा,लक्ष्मीनारायण (दादा) सहित बूथ अध्यक्ष व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *