राठ (हमीरपुर)। आज नगर के धमना रोड स्थित चोपरा मंदिर में भाजपाइयों व जनप्रतिनिधियों ने केंद्र में भाजपा की सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हवन पूजन कर देश की तरक्की व विकास कार्यों का दौर यूँ ही चलते रहने की कामना की। इस दौरान अनेकों भाजपाई मौजूद रहे।
भाजपाईयों ने बताया कि देश में भाजपा की केंद्र की सरकार के 12 साल बेमिसाल व प्रधानमंत्री के रूप में माेदी जी के लगातार 4399 दिन की सबसे बड़ी समयावधि बिताने के मौके पर आज उन्होंने नगर चोपरा मंदिर में जाकर विधि विधान से हवन पूजन किया और सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास बनाए रखने वाली पार्टी के सत्ता में यूँ ही बने रहने की कामना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत,विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निवास बुधौलिया, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र गांधी, ग्रामीण के करन राजपूत, स्वर्णकार समाज के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण दाऊ, राठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, भाजपा महामंत्री मुकेश गुप्ता व दीपू मुंशी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र मुखिया, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
