Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज राठ नगर पालिका के सभागार हाल में एसडीएम ने शासन द्वारा मनोनीत पांच में से चार सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने नामित सभासदों से नगर के विकास कार्य में समंजसता बनाने की अपील की।
बताते चले की पिछले माह राजपाल महोदय ने राठ नगर पालिका के लिए पांच सभासद रविंद्र शर्मा, डॉ दृग पाल राजपूत, बृजेंद्र सोनी,आरती गुप्ता व रमाकांत कुटार (पत्रकार) को नामित किया था। जिनका आज राठ एसडीएम अभिमन्यु कुमार द्वारा शपथ ग्रहण करा पद और गोपनीयता की सपथ दिलाई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री निवास बुधौलिया, अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, बड़े बाबू विकास वर्मा सहित नगर पालिका के सभी सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *