Spread the love

राठ (हमीरपुर)।पूर्वाह्न राठ पनवाड़ी मार्ग पर ऑर्गेनिक इंडिया कंपनी के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक व पिकअप चालक सहित खलासी घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने पिकअप चालक और खलासी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
आज मंगलवार की सुबह राठ पनवाडी मार्ग पर स्थित ऑर्गेनिक इंडिया कंपनी के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने केमिकल से भरी पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एटा जिला के सुनहरी नगर निवासी ट्रक चालक दीपचंद और मथुरा के कोसीकला गांव निवासी पिकअप चालक अमन कुमार (33)और खलासी करण सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में फंसे चालक और खलासी को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिये सीएचसी राठ में भर्ती कराया। जहां पिकअप चालक अमन और खलासी करन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहीं टक्कर तेज होने से पिकअप में लदे केमिकल के ड्रम फट गए और सारा केमिकल सड़क पर फैल गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी का बौछार कर सड़क पर फैले कैमिकल को हटाया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *