Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के एक दिन पहले जनप्रतिनिधियों ने उनकी मूर्ति की साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने संविधान के रचयिता के बताये मार्ग पर चलने की अपील की।
क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निवास बुधौलिया सहित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के एक दिन पहले नगर के अंबेडकर चौराहा व सन्त रविदास धर्मशाला में स्थित उनकी मूर्तियों की धुलाई व साफ सफाई करते हुए आसपास झाड़ू लगाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान का पालन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की उन्नति में भागीदार बने। वही बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर भाजपा की नगर इकाई ने बाबा साहब की मूर्तियों के सामने दीप प्रज्वलन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र गांधी, महामंत्री मुकेश गुप्ता व दीपू मुंशी, विक्रम नगायच, जगदीश राजपूत, ममता रवि गुप्ता, ज्योति गुप्ता, पूर्व सभासद मनीष सोनी, अनुज सक्सेना, राजेंद्र आजाद सहित अनेको भाजपाई मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *