Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नगर कुर्रा रोड स्थित स्काई सिटी में मंगलवार को बज़्मे तामीर सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शफ़ीक मुहम्मद ने की। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के संस्थापक डॉ. जमील राठवी ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद रिज़वान ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष साजिद खान, सचिव मुहम्मद अतीक, कोषाध्यक्ष मुन्नू अंसारी सहित सईद अंसारी, शेख रईस, नफासत उल्ला खान, सलाहुद्दीन, रहमत बेग, हाजी राशिद अंसारी, बाजिद खान, अय्यूब, फरीद ठेकेदार, मोमिन, परवेज़, नासिर अंसारी, गुलरेज़ खान, वकील और सऊद बेग समेत संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *