Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नीट पेपर लीक के मामले को लेकर बुधवार को छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। वही बीती शाम सपाइयों ने अंबेडकर चौराहे में प्रदर्शन कर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के अंबेडकर चौराहे पास स्थित एक धर्मशाला के बाहर से दर्जनों की तादाद में हाथों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्र छात्राओं ने जुलूस निकाला। अंबेडकर चौराहा, बजरिया, रामलीला मैदान से होते हुए छात्र छात्राओं का विरोध प्रदर्शन रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान युवा हाथों में बैनर लिए चल रहे थे। प्रदर्शन के दौरान नीट की तैयारी कर रही छात्रा प्रिन्सी ने कहा कि देश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन घटनाओं से कई छात्र छात्राएं आत्म हत्या जैसे कदम उठा चुके हैं। कहा कि सरकार को सख्त कानून बनाकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिव्या, संदीप, भरत कुमार, सतीस कुमार, यश, सक्षम समेत अनेक युवा मौजूद रहे।
वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव के गिरफ्तार होने पर नगर के अंबेडकर चौराहे पर सपाइयों द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन में सपा नेत्री राजपूत चंद्रवती वर्मा, नगर अध्यक्ष मेराज राईन, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुखसिंह यादव, यादवेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, अवधेश यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, फौजी महेश यादव अवधेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *