Spread the love

राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 22 वर्षीय एक युवक ने अपने मकान के कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वहीं मृतक के पिता क्या कहना है कि गांव के ही एक दबंग युवक के द्वारा उसके पुत्र के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट से आहत होकर ही उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव के निवासी आनंद कुमार कुशवाहा (22) पुत्र खलक सिंह ने गांव के एक दबंग युवक के साथ हुए विवाद के बाद तनाव में आकर अपने मकान में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था तथा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। जो अपने पीछे मां रामश्री, बड़े भाई प्रीतम सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। वहीं आज शनिवार की दोपहर को मृतक के पिता खलक सिंह ने बताया कि बीते दिन शुक्रवार की रात्रि के समय उसके पुत्र के साथ बाथरूम करने को लेकर हुए विवाद के चलते गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट कर दी थी तथा उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। दबंग व्यक्ति के द्वारा की गई मारपीट से उसके पुत्र ने आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित व्यक्ति ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *