Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। पिछले दिनों मुस्करा विकासखंड के ग्राम बिहूनी खुर्द में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुखद हादसे के बाद प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक मनीषा अनुरागी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें शासन की ओर से अनुमन्य सहायता राशि का चेक सौंपा बिहूनी खुर्द गांव में हुई इस अनहोनी से पूरा इलाका स्तब्ध था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी दिवंगत इन्दल कुशवाहा के घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
विधायक ने मौके पर ही दैवीय आपदा कोष से स्वीकृत चार लाख की आर्थिक सहायता का चेक मृतक के परिजनों को सौंपा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को भविष्य में भी हर संभव सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए चेक वितरण और सांत्वना देने के दौरान मौके पर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे अभिमन्यु कुमार एसडीएम राठ,अरुण कुमार राजपूत ,करन सिंह राजपूत ,धर्मपाल राजपूत ,विनोद त्रिपाठी ,अनिल खटीक ,महेश अनुरागी
मयंक दुबे सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे |

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *