Spread the love

मुस्करा हमीरपुर।मुस्करा ब्लॉक में आये तूफान के ग्यारह दिन बाद भी कई गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है जिससे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से बिजली बहाल करने की गुहार लगाई ग्रामीणों के अनुसार बिजली न होने के कारण बिजली की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो रही है गत 28 मई को भयंकर तूफान ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी मुस्कुरा बिजली सब स्टेशन में तूफान के कारण सैकड़ो विद्युत पोल धरा शाही हो गए थे ग्राम सिवनी चन्दौरा मांसगांव चिल्ली बिहुनी अलरा गौरा गुदेला छानी सहित इन गांवों के मजरे प्रभावित हुए हैं मजरों में मूंग व सब्जी की फसल पानी न मिलने के कारण नष्ट होने की कगार पर है वहीं कई ग्राम पंचायत के खंभे टूटने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं कई ग्रामीणों के लोगों ने अपने निजी पैसे थे तार व खंबे खरीद कर विद्युत का कार्य शुरू कराया गया है चन्दौरा निवासी उत्तम सिंह ने बताया कि खंभे खरीद कर व हाइड्रा मशीनों के द्वारा स्वयं सही कराए गए वहीं विद्युत सब स्टेशन के जे ई ने बताया कि बड़ी संख्या में पोल छती ग्रस्त होने के कारण मरम्मत करने में समय लग रहा है

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *