Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को क्षेत्र में शांति, सौहार्द और पारंपरिक भाईचारे के साथ मनाने के लिए मुस्करा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रताप ने कहा कि त्योहार को पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न फेंका जाए, बल्कि उन्हें गड्ढा खोदकर दबाया जाए ताकि गंदगी और बीमारियां न फैलें किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर न करें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी कुर्बानी हमेशा की तरह निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही की जाए, जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों त्योहार खुशियां बांटने का जरिया हैं। पुलिस प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन क्षेत्र में शांति बनाए रखने में जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है योगेन्द्र प्रताप (थाना प्रभारी, मुस्करा) बैठक में मौजूद मुस्करा के ग्राम प्रधान महेन्द्र प्रताप सिंह अहिरवार, गहरौली के प्रधान महेन्द्र सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी धर्मपाल सिंह राजपूत सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। सभी ग्रामीणों ने मिलकर साफ-सफाई और सरकारी गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करने का संकल्प लिया |

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *