Spread the love

मौदहा हमीरपुर।सरकार की मंशा के चलते अवैध अतिक्रमण कारियों पर बुलडोजर कार्यवाही शुरू हो गई है। जिसके चलते रविवार को मीरा तालाब की भीठ पर बने पक्के निर्माण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया गया।
रविवार को नायब तहसीलदार मौदहा के नेतृत्व में कस्बे के मीरातालाब की भीठ पर हो रहे अवैध पक्के अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया गया जबकि एक को नोटिस देकर निर्माण नहीं करने की बात कही गई है।
कस्बे के मीरातालाब निवासी सुशील पुत्र रामसजीवन,सुषमा पत्नी सालिगराम सहित एक अज्ञात के तालाब की भीठ पर हो रहे अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त किया, जबकि राधा पत्नी धर्मदास को नोटिस जारी किया गया है और निर्माण न करने की चेतावनी दी गई है।इस दौरान नायब तहसीलदार रामलखन कमल, नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा,लेखपाल अवनीश कुमार, निरीक्षक नगर पालिका सुशील, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी सहित भारी पुलिस बल, राजस्व विभाग और नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए निर्माण करने वालों और कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई। बताते चलें कि कस्बे में लगभग सभी तालाबों की भीठों को भूमाफिया ने बैनामा कर लोगों को बेच दिया है।जिन पर अब सरकारी चाबुक चल रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो अभी ऐसी ही कार्यवाही और देखने को मिल सकती हैं।इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि जो नया निर्माण कर रहे थे उनके निर्माण ध्वस्त किए गए हैं बाकि कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *