Spread the love

मौदहा हमीरपुर – समाजसेवी संगठन मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन द्वारा गत दिनों रक्त संबंधी सीबीसी जांच सहित अन्य प्रमुख जांचों के लिए सीएचसी अधीक्षक के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी हमीरपुर को दिए ज्ञापन के उपरांत सीएचसी मौदहा में मरीजों के लिए निःशुल्क जांचों की शुरुआत हुई। गौरतलब हो कि सीएचसी मौदहा में कई वर्षों से बंद रखी जांच मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा था जिसके कारण दूर दराज एवं ग्रामीण परिवेश से आए गरीब मरीजों को इसके लिए बाहर निजी पैथोलॉजी में भरी भरकम पैसे देने पर ही जांचे संभव हो पाती थीं। इस बात का संज्ञान लेकर समाजसेवी संगठन मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक ने कई बार प्रशासन से बंद रखी मशीनों के संचालन के लिए मांग कि जिसके फलस्वारूप काफी जद्दोजहद से बाद आखिरकार सीएचसी में रक्त संबंधी प्रमुख जांचों की सुविधा मरीजों को मिल गई । सीएचसी के प्रयोगशाला में तैनात कर्मचारी ने संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली को बताया कि अस्पताल परिसर में स्थित पैथोलॉजी में रक्त संबंधी सीबीसी सहित के ऍफ़ टी,एल एफ टी,लिपिड एवं यूरीन सहित तमाम जांचों की सुविधा की उपलब्ध करा दी गई है। इन सुविधाओं के मिलने से गरीब मज़दूर तबके मरीजों के लिए आर्थिक राहत मिलेगी क्योंकि इन जांचों के लिए बाहर निजी पैथोलॉजी में महंगे दाम चुकाने पड़ते थे। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन जनहित के लिए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मांग करेगा ताकि आम जनमानस के लिए आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिल सके ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *