Spread the love

मौदहा( हमीरपुर)।कस्बे के मोहल्ला कुम्हारौड़ा में घरेलू विवाद के चलते वृद्ध ने सल्फास खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कुम्हारौडा निवासी वरदानी(60) पुत्र समलिया ने पारिवारिक कलह के चलते सल्फास खा लिया।परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह नशे की हालत में घर आया और अपनी नातिन से सिलबट्टे में चटनी पीसने के लिए कहा। नातिन के मना करने पर वह नाराज हो गया और कथित रूप से गिलास में सल्फास घोलकर पी लिया।
सल्फास खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत कस्बे के सरकारी अस्पताल मौदहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। बताया गया कि एक पुत्र दिब्यांग और अविवाहित है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।इस सम्बन्ध में प्रभारी कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर गौतम ने बताया कि, हमीरपुर में मौत हुई है तो पुलिस को भेजा गया है शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *