मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार का दिन कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और स्टोर स्टोर्स के लिए काफी घातक साबित हुआ जब डिप्टी सीएमओ, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन पैथोलॉजी सील कर दी जबकि एक मेडिकल स्टोर में इलाज किए जाने के मामले में चेतावनी दी गई बाकि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर डाउन हो गए।
शुक्रवार दोपहर धूप में भले उतनी गर्मी न हो लेकिन डिप्टी सीएमओ सी. वी. राजपूत, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और मानक विहीन चल रही पैथोलॉजी पर छापेमारी कर मौसम को गर्म कर दिया।
सबसे पहले संयुक्त टीम ने बडे चौराहे के निकट डा. वकार अहमद द्वारा संचालित स्टैंडर्ड पैथोलॉजी पर जांच की और पैथोलॉजी तथा संचालक द्वारा मानक पूरे नहीं कर पाने के कारण पैथोलॉजी को सील कर चाबियां कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने सरकारी अस्पताल के निकट डा. अफजाल अहमद के मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में जांच की, हालांकि उक्त मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।जबकि असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सरकारी अस्पताल के निकट इण्डियन अल्ट्रासाउंड सेंटर एण्ड पैथोलॉजी की भी जांच की और लीगल दस्तावेज न मिलने पर पैथोलॉजी सील कर दी। जबकि सूत्रों की माने तो उक्त मेडिकल सेंटर को चेतावनी और एडवायजरी जारी की गई।जबकि संयुक्त जांच टीम ने इण्डियन पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की तो अभिलेख और चिकित्सक नहीं मिलने पर पैथोलॉजी को सीज कर दिया,वहीं संयुक्त जांच टीम ने कस्बे की मुमताज़ मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित यश पैथोलॉजी में भी जाकर जांच की और इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया साथ ही यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही को लेकर जहां मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालकों में हडकंप मच गया वहीं मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालक अपने अपने शटर डाउन कर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं इस बडी कार्यवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।इस सम्बन्ध में असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीवी राजपूत ने बताया कि सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि, एक सप्ताह के अंदर वह अपने लीगल डाकूमेंट्स प्रस्तुत करें अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
