Spread the love

मौदहा हमीरपुर। कस्बे की एक मात्र मुख्य सडक पर दो दिन से भयंकर जाम की स्थिति बन रही है। मंगलवार को तो जाम में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाडियां भी फंसी दिखाई दीं।
इस समय वैवाहिक सीजन चल रहा है जिसका असर इस भीषण गर्मी में भी बाजारों में देखने को मिल रहा है। और मौसम विभाग की भीषण गर्मी और लोगों को दस बजे से घरों में रहने की एडवायजरी के बाद भी बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है। उसी के चलते कस्बे की एक मात्र सडक मलीकुआ चौराहा से बडे चौराहे जाने पर दो दिन से लगातार भीषण जाम लग रहा है। वैसे भी सडक किनारे चल रहे अवैध आटो स्टैंड और लोगों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है लेकिन शादी दिनों में भारी वाहनों के गुजरने के कारण इतना भीषण जाम लग गया कि, लोगों को पांच मिनट की रास्ता दो घंटे में तय करना पडी। और जाम के झाम में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाडियां फंसकर मात्र सायरन बजाती रही। हालांकि जब कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह को फोन पर सूचना दी गई तो उन्होंने स्वयं पहुंच कर जाम खुलवाया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *