महोबा | मडवारी – पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडवारी में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह और नव प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया।कक्षा 8 में पूनम सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नव्या पाठक द्वितीय और खुशी सोनकिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार में प्रभारी प्रधानाध्यापक आरती सिंह सेंगर,, सहायक अध्यापक संतोष कुमार राजपूत, ग्राम प्रधान दिनेश पाठक, गोलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।इस अवसर पर 11 बच्चों को उत्तीर्ण होकर विदाई दी गई, जबकि 10 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराते हुए प्रवेश लिया। कार्यक्रम में शारदा संगोष्ठी और पुस्तक वितरण का भी आयोजन किया गया।
