Spread the love

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में शनिवार को नेशनल हाईवे-34 के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन, NHAI की टीमों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों को हटाया गया।
कानपुर से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-34 सुमेरपुर कस्बे के बीच से गुजरता है। कस्बे में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए NHAI ने हाईवे के दोनों किनारों पर नालों का निर्माण कराया था। लेकिन समय के साथ कई दुकानदारों ने नालों के ऊपर तक कब्जा कर टीन शेड, टप्पर और पक्के निर्माण कर लिए थे, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और आए दिन जाम की समस्या बढ़ रही थी।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। तय समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद शनिवार को प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया।
कार्रवाई के दौरान नालों के ऊपर बने कच्चे और पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर से टीन शेड, गुमटियां और अस्थायी ढांचे हटाए गए। वहीं, पुलिस बल ने पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी, जबकि NHAI की टीमें अतिक्रमण का चिन्हांकन करती रहीं।
अतिक्रमण हटाओ अभियान बस स्टैंड से लेकर नेहा चौराहे तक चलाया गया। प्रशासन के अनुसार हाईवे के मध्य से दोनों ओर 55-55 फीट क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की गई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *