श्री संकट मोचन धाम में हुई प्राणप्रतिष्ठा में हजारों की संख्या में लोगों ने किया प्रतिभाग
हमीरपुर। जनपद के विकास खण्ड मुस्करा क्षेत्र की देवनगरी ऐतिहासिक गांव पहाडी भिटारी के श्री संकट मोचन धाम में चल रही 9 दिवसीय 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा तथा रामलीला के साथ देव स्थल पर महायज्ञ के पंचम दिवस शनिदेव तथा श्री राधा कृष्ण के नवनिर्मित मंदिरों में मूर्तियों की धूमधाम से विधिविधान के साथ प्राणप्रतिष्ठा की गई।इस दौरान यज्ञ संपन्न करा रहे यज्ञाचार्य द्वारा मंत्रोच्चारणों से विधिविधान के साथ यह प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई,इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं वो पुरुष भक्त एकत्रित रहे,वहीं भक्तों द्वारा जय श्री राधा कृष्ण,जय शनिदेव के जयकारे लगते रहे ,जिससे समूचा गांव ईश्वरीय जयकारों से गुंजायमान रहा।
चल रही महायज्ञ के चतुर्थ दिवस रात्रि में अयोध्या से पधारे श्री सीताराम बाल रामलीला कल्याण समिति के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राम वनवास की लीला का मंचन किया गया,जिसमे अयोध्या के कलाकार प्रभु श्रीराम जी की भूमिका में प्रभुनाथ मिश्रा,लक्ष्मण की भूमिका उपेंद्र मिश्रा,सीता जी सूर्य प्रकाश मिश्र,रावण का अभिनय गणेश झा, वाणासुर की भूमिका दुख मोचन झा, जनक की भूमिका में प्रेम नारायण शर्मा,परशुराम की भूमिका,रामचंद्र शरण,ब्यास दीपक कुमार शास्त्री, तबला वादक हरिओम झा,हास्य कलाकार माया राम तिवारी,अध्यक्ष विनोद ब्यास के द्वारा किया गया।लीला का शुभारंभ गणेश वंदना से प्रारंभ हो मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के तिलक की तैयारियां,केकई मंथरा संवाद,केकई जी का कोफ़ भवन में जाना,राजा दशरथ जी का केकई को मनाना ,श्री राम को 14 वर्ष का वनवास देना,श्री राम कौशल्या संवाद,श्री राम सीता जी और लक्ष्मण जी का वन गमन तक की लीला सम्पन्न हुई,वही चतुर्थ दिवस बुधवार के दिन यज्ञाचार्यो द्वारा हवन पूजन प्रारंभ किया गया, इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तो ने महायज्ञ परिक्रमा कर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की तो वही उन्होंने आये संतो का आशीर्वाद ले उनके मुखारविन्द से अमृत वाणी सुनी,वही दिन में तथा चल रही राम कथा का श्रवण किया।
