Spread the love

हमीरपुर – जिला मुख्यालय से कुछेछा मार्ग पर बेतवा नदी पुल के किनारे अंधेरा होते ही अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह गतिविधि प्रशासन और खनन विभाग की नजरों के सामने होने के बावजूद जारी रहने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही जेसीबी मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर लगातार परिवहन किया जाता है। इससे न केवल सरकारी भूमि को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध खनन से राजस्व की हानि होने के साथ-साथ भविष्य में कटान और अन्य भू-क्षरण की आशंका बढ़ सकती है। मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हमीरपुर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से अपेक्षा की जा रही है कि स्थल निरीक्षण कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *