Spread the love

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में आयोजित मौलाना सलीम मेमोरियल खेल महोत्सव के प्रथम चरण में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। दोनों मुकाबलों में अहद वारियर्स और मौदहा लाइन्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला अहद वारियर्स और बुंदेलखंड टाइगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड टाइगर की टीम 97 रनों पर सिमट गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहद वारियर्स की टीम ने 11वें ओवर में पांच विकेट शेष रहते 98 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अहद वारियर्स की ओर से पांच विकेट लेने वाले आदित्य को मुख्य अतिथि फहीम उद्दीन ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दूसरा मुकाबला मौदहा लाइन्स और मौदहा पैंथर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौदहा पैंथर्स ने 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौदहा लाइन्स के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से 53 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेलने वाले आरव को मुख्य अतिथि हकीम उद्दीन ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, ममनून अहमद बंगश, अख्तर मास्टर,शमशाद नबी, राजू मेम्बर, इरशाद लाला, मंगू भैया सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *