Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज दरियापुर में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंडौरा अरविन्द प्रताप सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय के अधीक्षक मंगल प्रसाद, प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद, विजय, सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार, मनोज, व्यायाम शिक्षिका प्रीति कुमारी, आराधना सिंह, शिवम, भानुमति सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले मुख्य अतिथि, शिक्षक-कर्मचारियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार जताया। उत्साहपूर्ण माहौल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *