Spread the love

हमीरपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), हमीरपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना जनपद में सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी हैं। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से हजारों गरीब परिवारों एवं छोटे व्यापारियों को लाभ प्राप्त हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक कुल 13,268 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 13,136 आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹2.50 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सके हैं इसी प्रकार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक 6,743 लाभार्थियों को ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 6,661 लाभार्थियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिली है डूडा हमीरपुर द्वारा योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता, डिजिटल प्रणाली एवं सतत निगरानी को प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सका। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है जनपद हमीरपुर में डूडा द्वारा प्राप्त यह उपलब्धि प्रशासनिक प्रतिबद्धता, जनसहभागिता एवं समावेशी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *