Spread the love

हमीरपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat), जनपद हमीरपुर के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को ग्राम पंचायत चंदौकी स्थित पंचायत भवन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद वर्मा एवं गोविंद वर्मा (एडवोकेट) ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, जनजातीय समाज के उत्थान तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत सहायक बलराम प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।जनजातीय संस्कृति, इतिहास एवं गौरवशाली परंपराओं के प्रति युवाओं को जागरूक करने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोहिनी ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय तथा रांची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में राज प्रथम, आकाश राज द्वितीय एवं सुशील कुमार तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में युवाओं ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन में ‘मेरा युवा भारत’ की स्वयंसेविका रूबी कुमारी एवं मोहिनी कुमारी का सक्रिय योगदान रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed