Spread the love

सरीला (हमीरपुर)। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2027-28 की तैयारी को लेकर सरीला ब्लॉक स्तरीय मॉक टेस्ट का आयोजन ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान सरीला में किया गया। परीक्षा में क्षेत्र के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का अभ्यास कराना और उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना रहा। परीक्षा का आयोजन सरीला ब्लॉक के शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक विद्यालय खेड़ा के अध्यापक पवन पाल, रमाशंकर, उमाशंकर, श्रीराम, अमित कुमार, भारत कबीर, हरेंद्र, रविंद्र सहित एक दर्जन सरकारी और प्राइवेट शिक्षक मौजूद रहे। परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्थान के प्रबंधक राकेश राजपूत ने बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और नवोदय विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों के चयन के उद्देश्य से संस्थान द्वारा समय-समय पर इस तरह की मॉक परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क आयोजित की गई है। इसके अलावा संस्थान विद्यार्थियों के हित में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभ्यास परीक्षा से विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने में काफी मदद मिलेगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed