Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । क्षेत्र के इंगोहटा गांव में रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज और गेट संख्या 26 के अंडरपास में पानी भरने से करीब 200 किसानों के खेतों तक जाने का रास्ता छह माह से बंद है। इससे रबी फसलों की जुताई-बुआई प्रभावित हो रही है। किसानों को समय पर खेती का काम पूरा न होने से आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
दोनों अंडरपास में भूजल भर जाने से आवागमन ठप है। रेलवे ने गेट संख्या 26 पर रास्ता बंद होने का बोर्ड भी लगा रखा है। दो-तीन बार पंप से पानी निकाला गया, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा भर गया। गेट संख्या 25 पर निर्माण कार्य भी रुका हुआ है किसान दिलीप सिंह परिहार, रमेश सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक मिश्र, राघवेंद्र सिंह, इकबाल खां और जब्बार खां आदि का कहना है कि रेलवे लाइन के पार खेतों तक जाने के लिए जेके सीमेंट फैक्ट्री के बगल से सरकारी रास्ता निर्धारित था। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने इस रास्ते को भी बंद कर दिया है। सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति की पहल के बावजूद रास्ता नहीं खुल सका। अब किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए करीब 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से अंडरपास से पानी निकलवाने और वैकल्पिक रास्ता खुलवाने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed