Spread the love

मुस्करा हमीरपुर। ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में बुआ भतीजे सहित मासूम घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे कस्बा थाना क्षेत्र के बिहुंनी खुर्द गांव निवासी आदित्य तिवारी 19 वर्ष पुत्र विष्णुदेव ने बताया कि बुधवार दोपहर 12:30 बजे वह अपनी बुआ कृष्णा देवी 34 वर्ष पत्नी राजकुमार निवासी मवई, थाना खन्ना, महोबा को अपनी मौसी के गांव खड़ेही लोधन बाइक से छोड़ने जा रहा था। बताया कि मुस्करा से बसवारी गांव के बीच एक ई रिक्शा चालक अचानक से सड़क पर आ गया और बिना इशारा किये ई रिक्शा मोड़ दिया। अचानक सामने आए ई रिक्शा को देखकर बाइक असंतुलित हो गई और ई रिक्शा से टकरा गई । जिससे बाइक में बैठी हुई बुआ कृष्णा देवी और उनका 5 वर्षीय बेटा पार्थ के साथ वह भी गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए आदित्य को एक्सरे करवाने हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के तुरंत बाद ई रिक्शा चालक अजय राजपूत पुत्र विपिन निवासी बसवारी मौके से भाग गया। जबकि घटना की जानकारी होने पर ई रिक्शा चालक अजय का पिता विपिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंच गया। और सभी घायलों का इलाज करवाने की बात कही। वहीं मौके पर पहुंचे थाना उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। और बताया कि उक्त मामले में यदि लिखित प्रार्थना पत्र मिलता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed